साहिबगंज, दिसम्बर 30 -- साहिबगंज। स्थानीय पुराने सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार को सदर सीएचसी की ओर से आयुष्मान आरोग्यम शिविर का आयोजन कर लोगों की स्वास्थ जांच की गई। शिविर के दौरान मानसिक रोगियों, बीपी व सुगर मरीजों आदि की जांच करते जरुरी दवा आदि दिया गया। मौके पर कईयों का रक्त जांच भी कराया गया। शिविर के दौरान करीब 120 लोगों का स्वास्थ जांच किया गया। शिविर को लेकर सदर सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डा. महमुद आलम ने बताया की विभाग के निर्देश पर समय समय पर इस प्रकार का शिविर लगा कर लोगों की स्वास्थ जांच की जाती है। शिविर में विभिन्न प्रकार के रक्त जांच कर डॉक्टरों की सलाह के अनुसार दवाईया दी जाती है। शिविर का अधिकाधिक लाभ लोगों को मिले इसका पूरा प्रयास होता है। शिविर में डा. राजेश के अलावा बीपीएम मनोज यादव, बीडीएम मो. शदाब आलम, बीटीटी मुनिजी...