चतरा, जुलाई 14 -- चतरा प्रतिनिधि जिले में लगातार हो रहे मौसम परिवर्तन और बारिश के बीच वायरल संक्रमण और टाइफाइड जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सदर अस्पताल चतरा सहित जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सदर अस्पताल की ओपीडी में हर दिन करीब 50 मरीज वायरल संक्रमण, बुखार, टाइफाइड और डेंगू जैसे लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं। वहीं प्रतिदिन 20 से 25 मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार पिछले दो सप्ताह से ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सबसे अधिक प्रभावित बच्चे, किशोर और बुजुर्ग हैं। तेज बुखार, सर्दी-खांसी, शरीर में कमजोरी, उल्टी, चक्कर आना, दस्त तथा लगातार थकान जैसे लक्षण वाले मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं डेंगू स...