समस्तीपुर, सितम्बर 5 -- समस्तीपुप्रर । बीमार, कमजोर अथवा समय से पहले जन्म लेने वाले नवजातों को इलाज के दौरान अपनी मां से अलग रखने की परेशानी धीरे-धीरे खत्म होगी। जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर अस्पताल में पहले से संचालित स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) को अपग्रेड कर अत्याधुनिक मैटरनल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) के रूप में विकसित किया जा रहा है।

एमएनसीयू की स्थापना इसके साथ ही जिले के अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय, रोसड़ा और पटोरी में भी एमएनसीयू की सुविधा शुरू करने की तैयारी है। सदर अस्पताल में एमएनसीयू में करीब 20 बेड की व्यवस्था की जाएगी। वहीं अनुमंडलीय अस्पतालों में अस्पताल की क्षमता और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार 8 से 10 बेड की व्यवस्था की जाएगी। आवश्यकता के अनुसार भविष्य में बेडों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

प्रगति की नि...