धनबाद, अप्रैल 30 -- झारखंड सरकार ने राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए एक समान कलर कोड लागू कर दिया है। इस नई व्यवस्था के तहत अब हर श्रेणी के अस्पताल को निर्धारित रंग में ही रंगा जाएगा, जिससे उनकी पहचान आसान हो और स्वास्थ्य ढांचे में एकरूपता लाई जा सके। सरकार ने स्पष्ट किया है कि रंगरोगन का कार्य मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन एवं रखरखाव योजना के तहत मिलने वाली राशि से किया जाएगा। नए निर्देशों के अनुसार सदर अस्पतालों को सफेद रंग, अनुमंडल अस्पतालों को हल्का पीला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को हल्का गुलाबी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को हल्का नीला तथा स्वास्थ्य उपकेंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को चमकदार, सुनहरा-पीला ( यलो मेटालिक )रंग में रंगा जाएगा। इस निर्णय से पूरे राज्य में स्वास्थ्य संस्थानों की पहचान एक नजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.