सीतामढ़ी, जून 11 -- उमाशंकर सीतामढ़ी। जिले में हुई बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण शहर के कोर्ट बाजार मोहल्ला, अस्पताल रोड, सदर अस्पताल परिसर, मेहसौल थाना परिसर और जिला प्रतिरक्षण कार्यालय में व्यापक जलजमाव हो गया। हालात ऐसे बन गए कि मरीजों और उनके परिजनों के साथ ही स्वास्थ्यकर्मी व चिकित्सकों को भी गंदे पानी से होकर अस्पताल पहुंचना पड़ा, जबकि मेहसौल थाना परिसर का बैरक में भी पानी घुस गया।

सदर अस्पताल की स्थिति सबसे गंभीर स्थिति सदर अस्पताल की रही, जहां बारिश का पानी मुख्य द्वार, ओपीडी भवन और प्रशासनिक कार्यालयों तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में जलभराव के कारण दवाइयों, सुई-सिरिंज तथा अन्य चिकित्सा सामग्रियों के कार्टन पानी में तैरते दिखाई दिए। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और च...