मोतिहारी, अगस्त 9 -- मोतिहारी। बिहार के चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त डीएनबी डिग्री कोर्स का पहला लॉग बुक राज्य में तैयार किया गया है। इसके तहत पूर्वी चंपारण जिले के सदर अस्पताल मोतिहारी और एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में अब तीन वर्षीय डीएनबी डिग्री कोर्स की पढ़ाई और व्यावहारिक प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। लॉग बुक में तीन वर्षों के पाठ्यक्रम को चरणबद्ध तरीके से तय किया गया है। इसमें स्पष्ट रूप से लिखा है कि प्रत्येक वर्ष में छात्रों को कौन-कौन से विषय पढ़ाए जाएंगे और हर प्रकार के ऑपरेशन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।दो अस्पतालों में होगी पोस्टिंग: प्रशासन ने तय किया है कि डीएनबी के प्रशिक्षु छात्रों की ट्रेनिंग सदर अस्पताल मोतिहारी के साथ-साथ एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर अस्पताल में भी कराई जा...