देवरिया, अप्रैल 1 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत तरकुलवा के वार्ड नंबर 15 अशोकनगर में रास्ते को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता जा रहा है। यहां गंगाधर बाबा स्थित शिव स्थान के पास छोटी गंडक नदी किनारे अंतिम संस्कार के लिए घाट स्थल है, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं है। करीब तीन माह पूर्व भी इसी रास्ते को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें एसडीएम सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। उस दौरान महिलाओं ने प्रशासन का घेराव किया था, जिसके बाद मामला शांत हो गया था।अब दोबारा विवाद खड़ा हो गया है। एक पक्ष का कहना है कि वर्तमान में उपयोग हो रहा रास्ता उनकी निजी भूमिधरी जमीन पर है, इसलिए वहां से आवागमन उचित नहीं है। वहीं नगर पंचायत का दावा है कि यह मार्ग वर्षों से प्रचलित है और ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा के तहत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.