पूर्णिया, मई 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सुशील मोदी की दूसरी पुण्यतिथि पर पटना के सुशील मोदी स्मृति पार्क राजेंद्र नगर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर सुशील मोदी किए गए यादसुशील मोदी का योगदान विधायक ने कहा आज भी स्व. सुशील कुमार मोदी के सार्वजनिक जीवन की सादगी, संगठन के प्रति समर्पण तथा बिहार के विकास में उनके योगदान को पूरा बिहार श्रद्धापूर्वक स्मरण करता है। उन्होंने कहा मोदी का अनुशासन, सुशासन, जनसेवा एवं दूरदर्शी नेतृत्व बिहार की राजनीति और विकास यात्रा में अमूल्य योगदान रहा है। यह भी पढ़ें- सुशील मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा और जनसमर्पण की मिसाल : सुरेश शर्मा राजनीतिक यात्रा विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से विद्यार्थी परिषद और फिर भ...