शामली, फरवरी 17 -- विधानसभा सत्र के दौरान सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने क्षेत्र से जुड़ी किसानों, खिलाड़ियों और आम नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को सदन में उठाते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने सिंचाई व्यवस्था, औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले प्रदूषित पानी तथा मिनी स्टेडियम निर्माण से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। विधायक ने कहा कि चौसाना क्षेत्र से गुजरने वाली नहर में पर्याप्त पानी न पहुंचने के कारण किसानों को सिंचाई का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि गंग नहर का कुछ पानी कलरपुर नहर में छोड़ा जाए, जिससे जनपद व आसपास के किसानों को सिंचाई में राहत मिल सके।इसके अलावा उन्होंने शामली औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले फैक्ट्री के केमिकल युक्त गंदे पानी की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि इस प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.