अमरोहा, फरवरी 26 -- अमरोहा। बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सदर विधायक महबूब अली के शहर स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे व्यापारियों ने उनसे मुलाकात की। सदर विधायक ने कहा कि शहर के सौन्दर्यीकरण के लिए कार्य किया जाएगा। किसी भी व्यापारी के (प्रतिष्ठान को नुकसान) नहीं पहुंचाया जाएगा। कहा कि व्यापारियों का हित उनकी प्राथमिकता में है। वह हर कदम पर व्यापारियों के साथ खड़े हैं। इस दौरान सर्वेश सैनी, शशिकांत गोयल, वीरभान सिंह यादव, आजम कुरैशी, सरताज आलम, मंसूर खान आदि व्यापारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.