गोपालगंज, फरवरी 11 -- सदर विधायक सुभाष सिंह ने धान अधिप्राप्ति नीति पर सवाल उठाते हुए अरवा चावल मिलों की समस्याओं का मुद्दा सदन में प्रमुखता से उठाया विधायक ने सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों से लागू उसना चावल खरीद नीति से राज्य की अर्थव्यवस्था को हुआ है गहरा नुकसान गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा में नियम-104 के तहत सदर विधायक सुभाष सिंह ने धान अधिप्राप्ति नीति पर सवाल उठाते हुए अरवा चावल मिलों की समस्याओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। विधायक ने सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों से लागू उसना चावल खरीद नीति से राज्य की अर्थव्यवस्था को गहरा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग 50 प्रतिशत चावल आंतरिक खरीद से उसना रूप में तैयार हो रहा है, जबकि शेष 50 प्रतिशत चावल भारतीय खाद्य निगम द्वारा अरवा के रूप में ...