पूर्णिया, जुलाई 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें एवं अंतिम दिन विधायक विजय खेमका ने अल्पसूचित प्रश्न के दौरान पूर्णिया सहित बिहार के विभिन्न न्यायालयों एवं न्याय मंडलों में सरकार का पक्ष प्रभावी ढंग से रखने के लिए विधि विभाग द्वारा नियुक्त किए जाने वाले एपीपी, एजीपी एवं स्पेशल पीपी के अनेक पद लंबे समय से रिक्त का विषय रखा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 की सूची के सरकारी अधिवक्ताओं को वर्ष 2020 में पुनः कार्यरत किया गया था, किंतु समय के साथ अनेक अधिवक्ता वृद्ध एवं सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कई का निधन हो चुका है तथा वर्ष 2023-24 के बाद कोई नई सूची तैयार नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: होम्योपैथिक कॉलेज की सभी कमियां 30 दिनों के भीतर होंगी दूर विधायक ने डिस्ट्रिक जज तथा डिस्ट्रिक्ट मजिस्टेट ...