खगडि़या, अप्रैल 9 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने बुधवार को खगड़िया सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में चल रहे प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं आवासीय भवन निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इससे पूर्व उन्होंने सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में भी भाग लिया। निरीक्षण के उपरांत विधायक बबलू मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच के तहत बिहार में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण विभाग द्वारा राज्य के 299 प्रखंडों में आधुनिक प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं आवासीय भवनों का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें खगड़िया भी शामिल है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रस्तावित जी प्लस टू प्रशासनिक भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.