सदर विधायक ने जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 4 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी बच्चों को विद्यालय से जोड़ने, शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि विधायक सदर राजेंद्र कुमार मौर्य ने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत विकास भवन परिसर से एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वैन जनपद के प्रमुख चौराहों और विभिन्न स्थलों पर भ्रमण कर अभिभावकों को विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित करेगी। इस दौरान बीएसए भूपेंद्र सिंह, एडीआईओएस राजेंद्र प्रसाद सरोज, डीसी प्रशिक्षण योगेंद्र सिंह, डीसी सामुदायिक सहभागिता मोहम्मद आबिद, एसआरजी चंद्रजीत, एसआरजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.