बांदा, जनवरी 11 -- बांदा, संवाददाता। कस्बे के जनता इंटर कालेज में गरीबों व असहायों को कंबल वितरित किए गए। सदर विधायक प्रकाश दि्वेवदी ने कैंप लगाकर बड़ी संख्या में चिन्हित लोगों को कंबल वितरित किए। शीतलहर के चलते असहाय व गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए कस्बे के जनता इंटर कॉलेज खुरहंड में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। करीब एक हजार कंबल का वितरित किए गए। आस पास के एक दर्जन से अधिक गांवों के वृद्ध-पुरुष महिलाएं सैकड़ों की संख्या में मौके पर उपस्थित रहे। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी समेत प्रभारी तहसीलदार अतर्रा राजीव यादव, राजस्व निरीक्षक प्रमोद पांडेय, लेखपाल गोविंद सिंह, अखिलेश यादव, कृष्णकुमार भारती, अखिलेश राजपूत, राकेश सोनकर, हरिकुंवर आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.