गोपालगंज, फरवरी 24 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोपालगंज सदर के विधायक सुभाष सिंह ने मंगलवार को पटना में बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात कर जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर मांग पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित मिंज स्टेडियम और वीएम फील्ड की स्थिति जर्जर है और मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जबकि यहां प्रतिदिन हजारों युवा अभ्यास के लिए पहुंचते हैं। विधायक ने दोनों मैदानों को राज्य स्तरीय आदर्श स्टेडियम के रूप में विकसित करने की मांग की। इसके साथ ही गोपालगंज, थावे और उचकागांव प्रखंड में नए स्टेडियम निर्माण, क्रिकेट अकादमी, बैडमिंटन कोर्ट और स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना का प्रस्ताव रखा। खेल मंत्री ने मांगों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.