बदायूं, अप्रैल 1 -- सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने क्षेत्र के ग्राम वहोरपुरा और वरखेड़ा में 50 लाख की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। इन कार्यों में मुख्य रूप से जनहित के लिए निर्मित सीसी रोड, नाली और बारातघर की बाउंड्री वॉल शामिल हैं। विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बहोरपुरा और बरखेड़ा में विधिवत फीता काटकर नवनिर्मित सीसी सड़कों और बारातघर की बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण किया। कहा, सरकार सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है। इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीणों को लंबे समय से व्याप्त कीचड़ और जलभराव की समस्या से स्थाई मुक्ति मिलेगी, जिससे आवागमन सुगम होगा। उन्होंने जोर दिया कि गांवों में सड़कों का जाल बिछाना प्राथमिकता है ताकि विकास की मुख्यधा...