हापुड़, मई 10 -- हापुड़। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के मिनाक्षी रोड स्थित कैंप कार्यालय पर शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। विधायक ने कहा महाराणा प्रताप का जन्म राजस्थान के कुंभलगढ़ दुर्ग में हुआ था, वह मेवाड़ के 13वें राजपूत शासक थे जो अपनी वीरता, शौर्य के लिए जाने जाते है। उन्होंने हल्दीघाटी के युद्ध में अकबर की सेना के विरूद्ध बहादुरी से युद्ध किया। दिवेर के युद्ध में मुगल सेनापति सुल्तान खां को हराकर मेवाड़ का गौरव पुन: प्राप्त किया था। ऐसे में महान वीर को आज पूरा देश नमन करता है। इस मौके पर अजय भास्कर, हेमंत सैनी, अनिल त्यागी आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- अदम्य साहस, त्याग और वीरता के प्रतीक थे महाराणा प्रताप : पूर्व सांसद यह भी पढ़ें- भाजपाइयों और व्यापारियों ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.