बलरामपुर, मार्च 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। सदर विधायक पलटूराम ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बलरामपुर की बहुप्रतीक्षित मांग झारखंडी रेलवे क्रासिंग पर आरओबी निर्माण सम्बन्धी वार्ता की। सीएम ने जल्द ही इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देने का आश्वासन दिया। विधायक के अनुरोध पर सीएम ने तत्काल मुख्य सचिव से इसी वित्तीय वर्ष में इस कार्ययोजना को शामिल करने का निर्देश दिया है। ऐसे में इस बात की उम्मीद जगी है कि जल्द ही झारखंडी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण होगा इससे शहरवासियों को जाम जैसी भीषण समस्या से निजात मिल सकेगी। नगर के बीचोबीच स्थित झारखंडी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर सदर विधायक पलटूराम ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। विधायक ने इस रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण न होने से प्रतिदिन हो रही जाम की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.