महाराजगंज, फरवरी 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने सदर विधानसभा क्षेत्र के तहसील सदर में मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई की स्थिति का हाल जानने के लिए निरीक्षण किया। इस दौरान नो मैपिंग मतदाताओं को जारी नोटिसों की संख्या की जानकारी ली। नायब तहसीलदार सदर ने बताया कि नो मैपिंग वाले 44757 मतदाताओं को नोटिस जारी किया जा चुका है। इसमें से लगभग 26332 मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। यह लक्ष्य का करीब 59 प्रतिशत है। नायब तहसीलदार ने बताया कि कुल 6 अतिरिक्त एईआरओ ने 148 सुनवाई पूरा किया गया है। डीएम ने नोटिस जारी कर समय के अंदर सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया। कहा कि यदि कोई मतदाता नियत तिथि पर नहीं पहुंच पाता है, तो उसकी सुनवाई अन्य तिथियों में भी सुनिश्चित करें। डीएम ने अधिकारियों को बूथों पर जाकर भी सुनवाई करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.