सदर विधानसभा में 3.82 करोड़ से बनेगा मिनी इंडोर स्टेडियम
बदायूं, जून 8 -- सदर विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने क्षेत्र के लिए एक मिनी स्टेडियम की सौगात दिलाई है। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में मॉडल इंडोर मल्टीस्पोर्टस कोर्ट की स्वीकृति मिली है। शासन ने इसके लिए तीन करोड़ 82 लाख रुपये की धनराशि भी मंजूर कर दी है। कार्यदायी संस्था को नौ माह में कार्य पूर्ण करना है। इस इनडोर स्टेडियम के बनने से युवाओं को लाभ मिलेगा। शिक्षा और खेल पर सरकार का काफी ध्यान है। नई प्रतिभाओं को पूरा मौका देने के लिए सरकार खेल सुविधाओं पर भी भरपूर बजट दे रही है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर शहर के अंदर इंडोर मल्टीस्पोर्टस कोर्ट खुलवाने की मांग की थी। अब सदर विधायक के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने मोहर लगा दी और पीएम श्री मिनी इंडोर स्टेडियम खोले जाने के लिए त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.