बांदा, फरवरी 3 -- बांदा। संवाददाता सदर विधानसभा के 333 मतदेय स्थलों में लगभग 7532 नए मतदाता छह जनवरी से अब तक शामिल किए गए हैं। तीन फरवरी तक लगभग 1487 मतदाताओं को शामिल करने का फैसला लेने को बीएलओ स्तर पर लंबित है। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभी भी चल रहा है। इसमें कार्यरत बीएलओ घर-घर नोटिस पहुंचाने के बाद अब नए मतदाताओं को जोड़ने व प्रविष्टि शुद्धीकरण में दिनरात एक किए हैं। वहीं दी गई नोटिस के सापेक्ष ईआरओ, आरओ प्रतिदिन अपने कार्यालय मे बैठकर सुनवाई कर रहे हैं। जागरूक मतदाता वहां पहुंच रहे हैं। नगर पालिका में सुनवाई कार्य देख रहे ईआरओ ने बताया कि प्रतिदिन सुनवाई हो रही है। जिनको नोटिस दी गई है। वह निर्धारित तिथि पर ही कार्यालय में आएं। यदि तिथि निकल गयी है तो दोबारा नियत की जाएगी। इसकी सूचना मतदाता को भेजी जाएगी। वहीं कई बीएलओ ने अपना दर्द बत...