धनबाद, मई 16 -- धनबाद में स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। टुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल रेफर की गई गर्भवती को कथित दलालों ने बहला-फुसलाकर निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां अब प्रसव के बदले 25 हजार रुपये की मांग की जा रही है। जानकारी के अनुसार गिरिधारी सिंह की पुत्रवधू निशा कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर टुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। महिला की स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे धनबाद सदर अस्पताल रेफर किया था। आरोप है कि अस्पताल परिसर में मौजूद सहिया समेत एक अन्य व्यक्ति ने परिजनों को झांसे में लेकर सरकारी ममता वाहन से सदर अस्पताल भेजने के बजाय हीरक रिंग रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचा दिया।पीड़ित परिवार का आरोप है कि मुफ्त सरकारी वाहन की जगह उनसे 700 रुपये भी वसूले ...