उन्नाव, अप्रैल 11 -- उन्नाव। संवाददाता सदर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के अंतिम आंकड़े सामने आते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। एसआईआर प्रक्रिया के तहत हुई व्यापक छंटनी में रिकॉर्ड स्तर पर नाम कटे हैं। इतने कि पिछले चुनाव की जीत के अंतर से भी दोगुने से ज्यादा। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में आई इस बड़ी गिरावट ने राजनीतिक दलों को रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया है। शुक्रवार को जारी अंतिम मतदाता सूची के अनुसार सदर विधानसभा क्षेत्र में कुल 84,665 मतदाता कम हो गए हैं। अक्तूबर 2025 तक यहां 4,33,034 मतदाता दर्ज थे, जो एसआईआर की अंतिम सूची में घटकर 3,48,389 रह गए हैं। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कुल 1,11,283 नाम हटाए गए। इनमें 14,718 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी थी, 37,042 का कोई पता नहीं चला, 49,702 अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो गए, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.