सदर में निर्माणाधीन मॉडल अस्पताल का कार्य तेजी से जारी
समस्तीपुर, मई 24 -- समस्तीपुर, निप्र। जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में बन रहा 500 बेड का अत्याधुनिक मॉडल अस्पताल भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और फिलहाल फिनिशिंग का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वर्ष के अंत तक मॉडल अस्पताल आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। करीब सवा लाख वर्ग फीट क्षेत्र में बन रहे इस बहुमंजिला मॉडल अस्पताल को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। अस्पताल शुरू होने के बाद समस्तीपुर समेत आसपास के जिलों के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यहां मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवा, आधुनिक मशीनों से जांच और बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस मॉडल अस्पताल की सबसे बड़ी खासियत यह होगी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.