मधुबनी, मार्च 19 -- मधुबनी,एक संवाददाता। सदर अस्पताल के ओपीडी बिल्डिंग में संचालित पैथोलॉजी विभाग इन दिनों कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। सबसे बड़ी समस्या लैब के अभाव की है,जिसके कारण जांच में लगातार रुकावटें आती हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या और सीमित संसाधनों के बीच संतुलन बनाना विभाग के लिए चुनौती बन चुका है। जिला के सबसे बड़े अस्पताल में ब्लड कल्चर,यूरिन,पस,बैक्टीरिया,फंगस,पैरासाइट्स,स्टूल और मलेरिया जैसी महत्वपूर्ण जांच नहीं होती है। इससे मरीजों को बाहर ऐसे जांच के लिए निजी लैब का सहारा लेना पड़ता है,जिससे उनका बड़े मात्रा में आर्थिक नुकसान हो रहा है। अस्पताल में महज सीबीसी,हीमोग्लोबिन,ब्लड शुगर,लीवर फंक्शन,किडनी फंक्शन और लिपिड प्रोफाइल जैसी जांच हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि माइक्रोबायोलॉजी लैब नहीं होने के कारण महत्वपूर्ण जा...