सदर में डाटा ऑपरेटर के दवा बांटने पर आपत्ति
मुजफ्फरपुर, जून 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल के दवा काउंटर पर फार्मासिस्ट की ड्यूटी डाटा ऑपरेटर कर रहा था। बीते 6 जून को जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी के सपोर्टिव सुपरविजन के दौरान यह गंभीर लापरवाही पकड़ी गई। इसे लेकर सीएस डॉ. सुधीर कुमार ने सदर अस्पताल के अधीक्षक को पत्र भेजा है। कहा है कि दवा वितरण काउंटर पर डाटा ऑपरेटर द्वारा दवा बांटना सरकार के दिशा-निर्देश का उल्लंघन है। सीएस ने अधीक्षक को दवा वितरण में लापरवाही का उजागर होने के बाद खेद प्रकट करते हुए नियम के अनुसार योग्य कर्मियों से ही दवा वितरण की व्यवस्था की करवाने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- सीएस ऑफिस के 23 लिपिकों को नियम विरुद्ध मिल रहा ज्यादा वेतन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.