रांची, मार्च 10 -- रांची, संवाददाता। सदर अस्पताल में मरीजों के लिए इलाज की व्यवस्था नि:शुल्क है, लेकिन मरीजों और उनके परिजनों से पार्किंग शुल्क हर घंटे के हिसाब से वसूला जा रहा है। इससे मरीज और उनके परिजन परेशान हैं। मरीजों ने बताया कि यहां बाइक के हर घंटे 10 रुपए के हिसाब से पार्किंग वसूला जा रहा है। दूर-दराज से आनेवाले मरीजों ने कहा कि यहां पार्किंग के नाम पर काफी पैसा वसूला जा रहा है। बताया कि हमारे पास दवा के अलावा पैसा नहीं होता। क्योंकि, सभी दवाएं यहां नहीं मिलती हैं। ऐसे में कुछ दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ती है। लेकिन, यहां पार्किंग वाले हर घंटे के हिसाब से पैसे वसूलते हैं। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में प्रवेश करते ही पार्किंग शुल्क लग जाता है, चाहे वे सिर्फ मरीज को छोड़ने ही क्यों न आए हों। कई मामलों में मरीज को उतारने या लेने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.