जमशेदपुर, जून 7 -- सदर अस्पताल में इलाज के दौरान इंजेक्शन दिए जाने के कुछ देर बाद हुई भुवनेश्वर मंडल (42) की मौत के मामले में उनकी पत्नी काजल कुमार ने परसूडीह थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में उस समय ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और नर्स पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया गया है। गौरतलब है कि जेम्को आजाद बस्ती निवासी भुवनेश्वर मंडल को कमर में दर्द और तबीयत खराब होने के कारण बीते शनिवार शाम करीब आठ बजे सदर अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनका इलाज किया गया और उन्हें इंजेक्शन दिया गया। परिजनों के अनुसार, घर लौटने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी काजल कुमार ने अस्पताल पहुंचकर ड्यूटी डॉक्टर के प्रति नाराजगी जताई थी। उनका आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाए जाने के कारण उनके पति की तबीयत बिगड़ी और बाद में ...