शाहजहांपुर, मार्च 8 -- सदर तहसील प्रांगण में अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में गोपाल मिश्रा को संरक्षक, दिनेश कुमार सक्सेना को अध्यक्ष, महेंद्र कुमार श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार आर्य को महासचिव, अंकित गौतम को उप मंत्री, आदर्श सक्सेना को कोषाध्यक्ष और विनय कुमार सिंह को संगठन मंत्री बनाया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद अधिवक्ताओं ने पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष विजय वर्मा, प्रमोद मिश्रा, गोपाल मिश्रा और राजीव दीक्षित सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.