सदर बाजार से तमंचे संग एक युवक गिरफ्तार
आगरा, जून 11 -- आगरा। थाना सदर बाजार पुलिस ने एक युवक को तमंचे और कारतूस सहित गिरफ्तार किया। पुलिस टीम 10 जून को क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि शिवा नामक युवक टाटा मोटर्स के सामने वाली गली में अवैध तमंचा लेकर घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी शिवा निवासी नौलख्खा को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.