नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। सदर बाजार में एलपीजी गैस सिलेंडर मिलने में हो रही परेशानी के कारण मजदूरों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है। सदर बाजार बारी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि गैस सिलेंडर न मिलने से कई ढाबे और छोटे भोजनालय बंद हो गए हैं। जो ढाबे खुले हैं, वहां कीमतें बढ़ गई हैं। इससे दिहाड़ी मजदूरों को दो वक्त का खाना भी मुश्किल से मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां काम करने वाले अधिकांश मजदूर दिहाड़ी पर निर्भर हैं और काम कम होने से उनकी आमदनी भी घट गई है। ऐसे में महंगा खाना खरीदना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने सरकार से जल्द गैस सिलेंडर की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...