नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- नई दिल्ली। सदर बाजार में आग से सुरक्षा को लेकर व्यापारियों की चिंता बढ़ती जा रही है। बारी मार्केट ट्रेड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली फायर सर्विस के मुख्य अग्निशमन अधिकारी एसके दुआ से मुलाकात की। व्यापारियों ने संकरी गलियों, भारी भीड़ और फायर सेफ्टी संसाधनों की कमी को बड़ी समस्या बताया। उनका कहना है कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो बड़े हादसे का खतरा बना रहेगा। दुआ ने समस्याएं सुनकर जल्द सुधार के लिए कार्रवाई का भरोसा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.