मुजफ्फर नगर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरनगर शहर की सबसे बड़ी मार्केट सदर बाजार में गुरुवार को बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गई। सदर बाजार में चर्च रोड पर बिजली की हाईटेंशन लाइन का पोल सड़क पर नीचे झुक गया। जानकारी मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सड़क पर नीचे झुके हुए पोल को ठीक कराया।बुधवार को हुई तेज हवा के साथ हुई बारिश से बिजली विभाग, किसान आदि को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। इस बीच देर रात्रि में चर्च रोड पर हाईटेंशन लाइन का पोल सड़क पर नीचे झुक गया। सुबह को मार्केट के लोग अपनी दुकानों पर पहुंचे तो उन्होंने इसकी सूचना बिजली विभाग के मुख्य अभियंता विनोद कुमार को दी। जानकारी मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सप्लाई को बंद कराते हुए उक्त पोल को सहीं कराया। इस दौरान कर्मचारियों ...