बक्सर, मई 29 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। सरकार के निर्देश पर सदर प्रखंड में सहयोग शिविर को आयोजन आगामी दो जून होगा। इसे सफल बनाने को लेकर अधिकारियों की बैठक शुक्रवार को हुई। ग्राम पंचायत रहसीचक, छोटका नुआंव, नदांव एवं महदह में सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अधिकारी शिविर में मौजूद रहेंगे। इसमें यह प्रयास किया जाएगा कि अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभ मिले। बैठक के दौरान फार्मर रजिस्टर, ई-केवाईसी, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- सरकारी जमीनों का सत्यापन कराने का सीओ को दिया निर्देश बीडी...