गोड्डा, जनवरी 5 -- सदर प्रखंड अंतर्गत झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आधा दर्जन आंदोलनकारियों को सोमवार को अंचल प्रशासन की ओर से विधिवत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान राज्य सरकार द्वारा गठित चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर दिया गया है। समिति द्वारा पूर्व में आंदोलनकारियों के नामों की सूची प्रकाशित की गई थी, जिसके आलोक में सदर अंचल कार्यालय परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी हलधर सेठी ने चयनित आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र सौंपते हुए कहा कि झारखंड राज्य के गठन में आंदोलनकारियों का योगदान ऐतिहासिक और अविस्मरणीय रहा है। उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान के कारण ही आज अलग राज्य का सपना साकार हो सका। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों के सम्मान और अधिकारों को लेकर लगातार गंभीर प्रयास कर रही ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.