लखीसराय, मार्च 29 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड स्थित सभागार कक्ष में शनिवार को प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ एसडीओ प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं, लंबित मामलों तथा चल रही योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने विभागों से जुड़ी समस्याओं को रखा जिस पर एसडीओ प्रभाकर कुमार ने त्वरित समाधान और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी योजनाओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा में संतोषजनक प्...