सासाराम, मार्च 6 -- सासाराम, एक संवाददाता। सदर प्रखंड के पंचायत समिति के सदस्यों द्वारा प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन सौपा गया है। जिसमें कहा है कि प्रखंड प्रमुख द्वारा अपने कर्तव्यों का समूचित निर्वहन नहीं किया जा रहा है। इनके कार्यकाल में कई गंभीर अनियमितताएं व कमियां देखने को मिली है। आवेदन में कहा है कि पंचायत समिति की बैठकों का नियमित आयोजन नहीं किया जाना, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता का अभाव, पंचायत समिति सदस्यों की उपेक्षा एवं एकतरफा निर्णय लेना, सरकारी योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन में पक्षपात की शिकायतें, क्षेत्रीय विकास कार्यों की अनदेखी आदि कारणों से पंचायत समिति का विश्वास वर्तमान प्रमुख के प्रति समाप्त हो गया है। अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए आवेदन सौंपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.