सदर प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव, 18 सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन
दुमका, जून 1 -- सदर प्रखंड, दुमका के कुल 18 पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख मिनोदी सोरेन के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित एक लिखित ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, दुमका को सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख की कार्यशैली, प्रशासनिक निर्णयों एवं पंचायत समिति के संचालन को लेकर गंभीर आपत्तियां दर्ज कराते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
पंचायत समिति की समस्याएं सदस्यों ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया कि प्रखंड के विकास कार्यों के संचालन में पंचायत समिति सदस्यों की उपेक्षा की जा रही है तथा कई महत्वपूर्ण मामलों में पंचायत समिति की भावना एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया का समुचित सम्मान नहीं किया गया है। पंचायत समिति सदस्यों का कहना है कि विकास योजनाओं के क्रियान्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.