सदर प्रखंड के 29 दिव्यांग बच्चों को मिला सहायक उपकरण
पलामू, जुलाई 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण का वितरण बुधवार को शुरू हो गया। जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 में सहायक उपकरण के लिए 453 दिव्यांग बच्चे चिंह्नत किये गए थे। बुधवार को सदर प्रखंड के बीआरसी सूदना में सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। सदर प्रखंड में 39 बच्चे चिंह्नत किये गए थे। इसमें शिविर में 29 दिव्यांग बच्चे उपस्थित हुए। दिव्यांग बच्चों के बीच व्हील चेयर, इलेट्रॉक्निक ट्राई साइकिल, स्मार्ट केन, एमआर किट, कैलीपर आदि का वितरण किया गया। सहायक उपकरण प्राप्त कर दिव्यांग बच्चे काफी उत्साहित दिखे। कार्यक्रम का शुभारंभ समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ मनोज कुमार मिश्रा ने किया। यह भी पढ़ें- बीआरसी परिसर में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण वितरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.