अररिया, जून 10 -- अररिया, संवाददाता राज्यव्यापी जीरो ऑफिस डे अभियान के क्रम में बुधवार को अररिया प्रखंड के बेलवा पंचायत में जीरो ऑफिस डे का आयोजन किया गया। विभागीय निर्देशानुसार 10 और 11 जून को राज्य भर में जीरो ऑफिस डे अभियान का आयोजन निर्धारित है। बताया गया कि अभियान के अनुश्रवण के क्रम में डीडीसी रोजी कुमारी ने अभियान स्थल पर पहुंच कर उपस्थित ग्रामीणों और मनरेगा कर्मियों को अभियान के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। डीडीसी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले वैसे वयस्क व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन करना है, जो मनरेगा के अंतर्गत कार्य करने के इच्छुक हैं। यह भी पढ़ें- डीडीसी ने पालकोट-कामडारा में मनरेगा योजनाओं का किया निरीक्षण मगर कुछ कारणवश उनका जॉब कार्ड अब तक निर्गत नहीं हो पाया है। ऐसे सभी पात्र...