मुंगेर, फरवरी 4 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मंगलवार को सदर प्रखंड में नए सभागार का शुभारंभ प्रमुख नरेश कुमार व बीडीओ विश्वजीत तिवारी ने फीता काट कर किया। सदस्यों ने कहा कि नए सभागार बन जाने के बाद प्रखंड के अंदर बैठक करने में कोई परेशानियों का सामना अब नहीं करना पड़ेगा। नए सभागार को देखकर पंचायत समिति सदस्यों के साथ ही उपस्थित मुखिया ने खुशी जाहिर की। इस मौके पर प्रमुख नरेश कुमार ने कहा कि बहुत दिनों से बेहतर सभागार को लेकर सदस्य मांग कर रहे थे। अब बैठक आयोजित करने में कोई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं बीडीओ ने कहा कि नए सभागार में जो भी कमी रह गई है, उसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। जिससे कि बैठक करना काफी आसान हो जाएगा। मौके पर पूर्व जिला पार्षद कृष्ण मुरारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.