मुंगेर, फरवरी 27 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड परिसर में एक विशाल गुलमोहर का पेड़ गिरने से अफरातफरी का माहौल बन गया। पेड़ प्रखंड कार्यालय के चार दिवारी पर गिरी। पेड़ गिरने के कारण प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर चार चक्का वाहन नहीं जा पाया। जिसके कारण उद्योग विभाग के महाप्रबंधक की गाड़ी दिन भर प्रखंड कार्यालय में ही रहा। बीडीओ विश्वजीत तिवारी ने कहा कि जिस समय पेड़ गिरा था, उस समय हमलोग मॉक ड्रिल में शामिल थे। उन्होंने कहा कि जल्द पेड़ हटवाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...