कटिहार, जून 9 -- कटिहार। निज संवाददाता भय,भूख,भ्रष्टाचार तथा राज्य में बढ़ते अपराध और बेरोजगारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रखंड स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत सदर प्रखंड कार्यालय के समक्ष भी राजद कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संतोष यादव और संचालन प्रदेश सचिव मोहम्मद जावेद ने किया। राजद नेताओं ने कहा कि राज्य में अपराध का आलम यह है कि पिता के सामने बेटी को अपराधी उठा रहे हैं। राज्य के सभी विभागों में रिश्वत कमीशन भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रश्न पत्र लीक हो रहे हैं। छात्र आत्महत्या कर रहे हैं। आंदोलन करने वाले को पुलिस मार रही है। पेट्रोल, डीजल ,गैस सिलेंडर की कीमत लगातार बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- बिहार में बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी व कानून व्यवस्था के खिलाफ राजद का धरना इन सब के विरुद्ध राजद कार्यकर्ता हरा गमछा लेकर...