भभुआ, मार्च 17 -- बोले भभुआ थानाध्यक्ष, गिरफ्तार आरोपित घूम-घूमकर चोरी करता है पहले भी कई बार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का लगा रहे आरोप (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाने की पुलिस ने साइकिल चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित 20 वर्षीय संतोष कुमार भभुआ थाना क्षेत्र के सिकठी गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह घूम-घूमकर चोरी करता है। चोरी करने के मामले को लेकर कई बार थाना में आवेदन भी दिया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। इधर, आरोपित को पकड़ने के बाद लोगों ने साइकिल चोरी मामले में भभुआ थाना पहुंचकर आवेदन दिया। भभुआ...