पूर्णिया, मई 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सदर थाना में नये थानाध्यक्ष ने योगदान दे दिया है। एसपी स्वीटी सहरावत ने सरसी के थानाध्यक्ष रहे पुलिस निरीक्षक राजू कुमार को सदर थानाध्यक्ष के तौर पर पोस्टिंग की है। सदर थाना के थानाध्यक्ष रहे पुलिस निरीक्षक अजय कुमार को एसपी ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया था। उनपर यह कार्रवाई केस आईओ के स्तर से नारकोटिक्स के मामले में न्यायालय में समय पर चार्जशीट समर्पित नहीं करने के कारण हुई। आरोप है कि सदर थानाध्यक्ष रहते हुए अजय कुमार ने केस आईओ के कार्यों की मॉनिटरिंग नहीं की। मामले में केस आईओ पर भी स्पष्टीकरण की तलवार लटकी है। यह भी पढ़ें- सदर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.