चाईबासा, जून 11 -- चाइबासा। गोइलकेरा निवासी शबाना निगार ने अपने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ सदर थाना में मारपीट करने और मोबाइल तथा बच्चा छीनने का मामला दर्ज कराया है।10 जून को दर्ज मामले में बताया गया है कि शबाना निगार 10 जून को चाइबासा कोर्ट अपनी एक बच्ची के साथ आई थी।उसका तलाक का मामला चल रहा है। उसके पति टीपु सुल्तान,बादशाह खान और साजीद खाना आए और अचानक मारपीट करने लगे। इसी बीच वह 112 और गोइलकेरा पुलिस को फोन लगा रही थी। उक्त लोगों ने मारपीट के दौरान उसका मोबाइल और साथ में आई बेटी को छीन कर ले गए। मामले में बताया गया है कि उक्त लोगों के द्वारा जान मारने का भी घमकी दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...