चाईबासा, मई 23 -- चाइबासा। सदर थाना प्रभारी तरूण कुमार का रांची तबादला हो जाने से उसके स्थान पर हीरा लाल महतो को सदर थाना का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया है।पदभार ग्रहण करते ही मुस्लिम समाज के लोग मिले और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बकरीद पर्व पर चर्चा किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि हर समाज के लोगों का सहयोग चाहिए।सभी समाज के लोग जहां पर मिलजुल रहते वहां विघि व्यवस्था भी ठीक रहता है। उन्होंने कहा कि वह अपरघी क्षवि के लोगों को बर्दास्त नहीं करते हैं।सदर थाना क्षेत्र में जुआ,शराब या किसी किस्म का अवैध कारोबार नहीं चलने देंगे। अवैध करोबर चलने नहीं दिया जाएगा।इस अवसर पर जफर नसीम,मो,वसीर समेत अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...