मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र से लापता 14 वर्षीय किशोरी हरियाणा के अंबाला में बरामद हुई। अंबाला के साहा थाना की पुलिस ने किशोरी को एक युवक के साथ पकड़ा। मामले की जांच कर रही सदर थाने की आईओ शिखा रानी को वहां के लिए रवाना किया गया है। सोमवार को किशोरी की मां सदर थाना पहुंची और पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर अंबाला के साहा थाना से कॉल आई थी। कॉल करने वाले पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी बेटी और एक युवक को वहां घूमते हुए देखा। संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने पूरी घटना बताई। उसके बाद मुजफ्फरपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मामले में तुर्की थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने सदर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी।महिला ने पुलिस को बताया था कि उसके पति की मौत हो चुकी है। व...