सदर थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौक से दो साल की बच्ची गायब
हजारीबाग, अप्रैल 17 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शहर के सदर थाना क्षेत्र भगत सिंह चौक से दो साल की बच्ची के गायब होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रियंका देवी पति रवि पासवान ग्राम सिरसी थाना कटकमदाग में सदर थाना पुलिस को आवेदन देकर लापता बच्ची को ढूंढ निकलने की गुहार लगाई है। प्रियंका देवी ने कहा है कि 15 अप्रैल वह दोनों बच्चों के साथ सामान खरीदने बाजार आई थी। भगत सिंह चौक के पास कोई अनजान व्यक्ति बच्ची को छिन कर भाग गया। उसने बहुत ढूंढ़ने का प्रयास किया लेकिन पता नहीं चल पाया है। प्रियंका कुमारी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह पुलिस को कुछ बता नहीं पा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने के बाद फिलहाल पुलिस प्रियंका देवी और रवि पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि बच्ची के लापता होने में उन दोनों का भी हाथ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.